जुर्म

एक्स्ट्रा छोले मांगने पर खूनी विवाद, दिल्ली में 35 वर्षीय ड्राइवर की मौत!

दिल्ली के निहाल विहार इलाके में छोले-भटूरे के साथ अतिरिक्त छोले मांगने को लेकर हुए विवाद में 35 वर्षीय कार ड्राइवर संदीप की जान चली गई। बताया जा रहा है कि रविवार रात संदीप अपने बच्चों के लिए खाना पैक करा रहे थे, तभी छोले की मात्रा को लेकर दुकानदार से उनकी कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर संदीप पर चाकू से कई वार किए गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान मंगलवार को उनकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की जांच जारी है।

इसी से जुड़ी खबरें

जुर्म

दिल्ली डबल मर्डर केस का खुलासा: बेटे ने ही की पिता-चाचा की हत्या!

नई दिल्ली के द्वारका इलाके में हुए सनसनीखेज डबल मर्डर केस की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। इस मामले
जुर्म

लखनऊ अग्निकांड: 15 लोगों की मौत, जांच के लिए एसआईटी गठित

लखनऊ, 23 जून। राजधानी लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में हुए भीषण अग्निकांड ने न केवल 15 लोगों की जान ले