बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म ईथा का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में श्रद्धा महाराष्ट्र की मशहूर लावणी और तमाशा कलाकार विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर के जीवन से प्रेरित ईथा बाई का किरदार निभा रही हैं। लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म के ट्रेलर में श्रद्धा पारंपरिक लावणी वेशभूषा में शानदार डांस और दमदार अभिनय करती नजर आ रही हैं। कहानी में कलाकार के संघर्ष, निजी जीवन की चुनौतियों, विश्वासघात और अपनी कला के प्रति समर्पण को दिखाया गया है। फिल्म में महाराष्ट्र की लोककला, संगीत और पारंपरिक तमाशा संस्कृति की झलक भी देखने को मिलती है। फिल्म का निर्माण मैडॉक फिल्म्स और कठपुतली क्रिएशंस के बैनर तले किया गया है, जबकि संगीत की जिम्मेदारी अजय-अतुल ने संभाली है। फिल्म में श्रद्धा कपूर के अलावा रणदीप हुड्डा, मोहम्मद जीशान अय्यूब और अन्य कलाकार भी नजर आएंगे। ‘ईथा’ 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का ट्रेलर रिलीज, लावणी के दमदार अंदाज में छाईं अभिनेत्री!

