भारतीय पहलवान मनीषा भांबरी ने कजाकिस्तान के अस्ताना में आयोजित सीनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2026 में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। महिलाओं के 59 किलोग्राम फ्रीस्टाइल वर्ग के फाइनल में मनीषा ने अमेरिका की एबिगेल नेट को 8-6 से हराया। मुकाबले में मनीषा एक समय 0-6 से पीछे चल रही थीं, लेकिन उन्होंने शानदार वापसी करते हुए जीत अपने नाम कर ली। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ मनीषा सीनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारत की पहली महिला पहलवान बन गईं। वह विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने वाली भारत की दूसरी पहलवान भी हैं। इससे पहले सुशील कुमार ने 2010 में पुरुषों के 66 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था। मनीषा की इस जीत ने भारतीय कुश्ती को नई पहचान दी है और देशभर में खेल प्रेमियों के बीच खुशी की लहर दौड़ा दी है।
मनीषा भांबरी ने रचा इतिहास, विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीता गोल्ड!

