राष्ट्रीय समाचार

9.34 करोड़ किसान परिवारों को मिली सौगात, खाते में ट्रांसफर हुए ₹18,690 करोड़!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026 को गुजरात के बनासकांठा जिले के भिलड़ी से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की 24वीं किस्त जारी कर दी। इसके तहत देशभर के 9.34 करोड़ से अधिक पात्र किसान परिवारों के बैंक खातों में ₹2,000 की राशि सीधे ट्रांसफर की गई। इस किस्त के लिए केंद्र सरकार ने कुल ₹18,690 करोड़ जारी किए हैं।

इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने बनासकांठा में ₹14,000 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और लोकार्पण भी किया। इनमें कृषि, पशुपालन, बुनियादी ढांचे और परिवहन से जुड़ी परियोजनाएं शामिल हैं।

कार्यक्रम के दौरान कृषि क्षेत्र को मजबूत करने के लिए एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड के तहत विकसित 521 इकाइयां भी राष्ट्र को समर्पित की गईं। इसके अलावा, बागवानी को बढ़ावा देने के लिए 12 हॉर्टिकल्चर क्लस्टर की शुरुआत की गई।

क्या है PM-KISAN योजना?

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को हर साल ₹6,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि तीन किस्तों में यानी हर चार महीने में ₹2,000 के रूप में सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी जाती है।

इसी से जुड़ी खबरें

राष्ट्रीय समाचार

सीजफायर पर बड़ा खुलासा: हिजबुल्लाह नहीं शामिल, इजरायल जारी रखेगा हमले!!

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान के साथ 2 हफ्ते के सीजफायर के ऐलान के बाद एक बड़ा
राष्ट्रीय समाचार

पाकिस्तान में ‘पेट्रोल बम’ पर बवाल: संसद में हंगामा, विपक्ष ने भारत का दिया हवाला!!

पाकिस्तान: पाकिस्तान की संसद में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर जबरदस्त हंगामा देखने को मिला। विपक्षी दलों