जुर्म

कोरबा: रील रुकने पर गुस्से में तोड़ा मोबाइल, कीटनाशक पीने से महिला की मौत!

कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के करतला थाना क्षेत्र के केराकछार गांव में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। 52 वर्षीय मंगलो बाई सारथी मोबाइल पर रील देख रही थीं। इसी दौरान अचानक नेटवर्क चला गया और रील रुक गई। इससे नाराज होकर उन्होंने गुस्से में अपना मोबाइल फोन जमीन पर पटक दिया।

मोबाइल तोड़ने के बाद मंगलो बाई अपने कमरे में चली गईं और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। कुछ देर बाद कमरे से उल्टी करने की आवाज सुनकर घर में मौजूद उनकी बेटी को शक हुआ। परिजनों ने कमरे में जाकर देखा तो वहां कीटनाशक की खाली शीशी मिली। इसके बाद उन्हें पता चला कि महिला ने जहरीला पदार्थ पी लिया है।

घटना के बाद परिजनों ने तुरंत अस्पताल ले जाने के बजाय कथित तौर पर घरेलू तरीके से जहर निकालने की कोशिश की। रिपोर्टों के मुताबिक, पति ने उन्हें गोबर मिला पानी भी पिलाया। इस दौरान इलाज में देरी हो गई। हालत बिगड़ने पर डायल-112 की मदद से उन्हें करतला स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से गंभीर स्थिति में मेडिकल कॉलेज अस्पताल, कोरबा रेफर किया गया।

अस्पताल में उपचार के दौरान मंगलो बाई की मौत हो गई। घटना 5 सितंबर की बताई जा रही है, जबकि मामले की जानकारी बाद में सामने आई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

इसी से जुड़ी खबरें

जुर्म

दिल्ली डबल मर्डर केस का खुलासा: बेटे ने ही की पिता-चाचा की हत्या!

नई दिल्ली के द्वारका इलाके में हुए सनसनीखेज डबल मर्डर केस की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। इस मामले
जुर्म

लखनऊ अग्निकांड: 15 लोगों की मौत, जांच के लिए एसआईटी गठित

लखनऊ, 23 जून। राजधानी लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में हुए भीषण अग्निकांड ने न केवल 15 लोगों की जान ले