विश्व

सीजफायर पर बड़ा खुलासा: हिजबुल्लाह नहीं शामिल, इजरायल जारी रखेगा हमले!!

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान के साथ 2 हफ्ते के सीजफायर के ऐलान के बाद एक बड़ा सवाल खड़ा हो गया? क्या यह युद्धविराम हिजबुल्लाह पर भी लागू होगा?

इस पर इजरायल की ओर से स्पष्ट जवाब सामने आया है।

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने साफ कहा है कि अमेरिका-ईरान के बीच हुआ सीजफायर लेबनान में लागू नहीं होगा और हिजबुल्लाह के खिलाफ सैन्य कार्रवाई जारी रहेगी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जहां एक तरफ अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम करने के लिए यह युद्धविराम लागू किया गया है, वहीं इजरायल ने हिजबुल्लाह को अलग खतरा मानते हुए उसके खिलाफ ऑपरेशन जारी रखने का फैसला किया है।

कुछ रिपोर्ट्स में यह भी सामने आया है कि हिजबुल्लाह ने हमलों को सीमित करने के संकेत दिए हैं, लेकिन इजरायल के लगातार हमलों के चलते स्थिति अभी भी बेहद तनावपूर्ण बनी हुई है।

स्थिति स्पष्ट:

  • सीजफायर → अमेरिका-ईरान के बीच लागू।
  • हिजबुल्लाह → शामिल नहीं।
  • लेबनान में इजरायली कार्रवाई → जारी ।

इसी से जुड़ी खबरें

विश्व

पाकिस्तान में ‘पेट्रोल बम’ पर बवाल: संसद में हंगामा, विपक्ष ने भारत का दिया हवाला!!

पाकिस्तान: पाकिस्तान की संसद में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर जबरदस्त हंगामा देखने को मिला। विपक्षी दलों
विश्व

सीजफायर के बाद फिर जंग के संकेत! UAE-कुवैत पर हमले, ईरान में ब्लास्ट!!

सीजफायर के बीच फिर तनाव: खाड़ी क्षेत्र में मिसाइल और ड्रोन हमलों का दावा !! संयुक्त अरब अमीरात ने दावा