राष्ट्रीय समाचार

ISRO की बड़ी कामयाबी! NVS-03 सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च!

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने 31 अक्टूबर को NVS-03 नेविगेशन सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष के क्षेत्र में एक और उपलब्धि हासिल की। इस सैटेलाइट को GSLV-F18 रॉकेट की मदद से आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया गया। करीब 18 मिनट 40 सेकंड की उड़ान के बाद इसे निर्धारित जियोसिंक्रोनस ट्रांसफर ऑर्बिट में स्थापित कर दिया गया। NVS-03 ISRO की दूसरी पीढ़ी की नेविगेशन सैटेलाइट सीरीज का तीसरा उपग्रह है। इसमें स्वदेशी रूबिडियम परमाणु घड़ी के साथ L1, L5 और S-बैंड सिग्नल की सुविधा दी गई है। इसकी मदद से भारत की स्वदेशी NavIC नेविगेशन प्रणाली को मजबूती मिलेगी और देश में लोकेशन, नेविगेशन व टाइमिंग सेवाओं की सटीकता बेहतर करने में मदद मिलेगी। इस प्रणाली का इस्तेमाल परिवहन, समुद्री नेविगेशन, आपदा प्रबंधन और रणनीतिक क्षेत्रों में किया जा सकता है।

इसी से जुड़ी खबरें

राष्ट्रीय समाचार

सीजफायर पर बड़ा खुलासा: हिजबुल्लाह नहीं शामिल, इजरायल जारी रखेगा हमले!!

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान के साथ 2 हफ्ते के सीजफायर के ऐलान के बाद एक बड़ा
राष्ट्रीय समाचार

पाकिस्तान में ‘पेट्रोल बम’ पर बवाल: संसद में हंगामा, विपक्ष ने भारत का दिया हवाला!!

पाकिस्तान: पाकिस्तान की संसद में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर जबरदस्त हंगामा देखने को मिला। विपक्षी दलों