बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी की आगामी फिल्म ‘गनमास्टर जी9’ 27 नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में इमरान के साथ जेनेलिया देशमुख और अपारशक्ति खुराना भी नजर आएंगे। आदित्य दत्त के निर्देशन में बनी इस फिल्म में एक्शन, रोमांस और संगीत का मिश्रण देखने को मिलेगा। फिल्म में इमरान हाशमी ईश्वर नाम के एक डेयरी फार्म मालिक की भूमिका निभा रहे हैं, जो अपने प्यार की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है। फिल्म का टीजर पहले ही जारी किया जा चुका है। इस फिल्म के जरिए इमरान हाशमी, निर्देशक आदित्य दत्त और संगीतकार हिमेश रेशमिया की जोड़ी एक बार फिर साथ आई है। फिल्म का निर्माण दीपक मुकुट, हुनर मुकुट और संगीता अहिर ने किया है।
इमरान हाशमी की ‘गनमास्टर जी9’ 27 नवंबर को होगी रिलीज, एक्शन और रोमांस का दिखेगा तड़का!

