राज्यवार खबरें

गुरुग्राम के 18 स्पा सेंटरों पर रेड, 30 महिलाएं रेस्क्यू; 20 पुरुषों से पूछताछ!

गुरुग्राम के सेक्टर-90 स्थित सफायर मॉल में संचालित 18 स्पा सेंटरों पर हरियाणा राज्य महिला आयोग और गुरुग्राम पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की। यह अभियान 18 सितंबर की रात संदिग्ध गतिविधियों और महिलाओं के कथित शोषण से जुड़ी शिकायतों के आधार पर चलाया गया।

हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन उषा प्रियदर्शी के अनुसार, कार्रवाई के दौरान 30 महिलाओं को रेस्क्यू किया गया, जबकि मौके पर मिले 20 पुरुषों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस और आयोग की टीम ने कई स्पा सेंटरों से इलेक्ट्रॉनिक व डिजिटल उपकरण, दस्तावेज और अन्य सामग्री भी जांच के लिए कब्जे में ली है।

8 स्पा सेंटरों में मिली संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी

पुलिस के मुताबिक, 18 में से 8 स्पा सेंटरों में प्रथमदृष्टया संदिग्ध गतिविधियों से जुड़े साक्ष्य मिले हैं। अधिकारियों द्वारा सेंटरों के संचालकों, कर्मचारियों और अन्य लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है। कार्रवाई करीब पांच घंटे तक चली और इसमें बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी शामिल रहे।

काउंसलिंग में सामने आई गंभीर जानकारी

रेस्क्यू की गई महिलाओं की काउंसलिंग के दौरान कुछ गंभीर जानकारियां सामने आने की बात महिला आयोग ने कही है। आयोग के अनुसार, एक महिला ने आरोप लगाया कि नाबालिग उम्र में उसका कथित शोषण किया गया और कुछ लोगों ने उसे ऐसी गतिविधियों में धकेला। कुछ अन्य महिलाओं ने भी डराने-धमकाने या उनकी इच्छा के विरुद्ध गतिविधियों में लाए जाने की जानकारी दी। इन आरोपों की पुलिस जांच कर रही है।

सेक्टर-38 में भी कार्रवाई

काउंसलिंग के दौरान मिली जानकारी के आधार पर आयोग और पुलिस ने सेक्टर-38 की एक इमारत में भी कार्रवाई की। यहां 13 पुरुष और 8 महिलाएं मिलीं। पुलिस परिस्थितियों और मौके से मिले साक्ष्यों की जांच कर रही है। एक स्पा सेंटर से हथियार मिलने की जानकारी भी सामने आई है, जिसकी प्रकृति और उससे जुड़े तथ्यों की जांच जारी है।

महिला आयोग ने कहा है कि रेस्क्यू की गई महिलाओं की काउंसलिंग जारी है और जांच में सामने आने वाली जानकारी के आधार पर पुलिस व संबंधित एजेंसियां आगे की कानूनी कार्रवाई करेंगी।

इसी से जुड़ी खबरें

राज्यवार खबरें

बच्चों के जीवन में अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित करते हैं खेल : रेखा गुप्ता

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को कहा कि खेल बच्चों के जीवन में आत्म-विश्वास, अनुशासन, नेतृत्व
राज्यवार खबरें

राहुल गांधी में इंदिरा गांधी की तरह इमरजेंसी वाली मानसिकता है: शहजाद पूनावाला

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ कांग्रेस के पूर्व नेता शकील अहमद के बयानों पर भाजपा