मनोरंजन

अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, पहले दिन करीब ₹3 करोड़ कमाए!!

अक्षय कुमार और सैफ अली खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘हैवान’ 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी इस क्राइम थ्रिलर से दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक मजबूत नहीं रही।

शुरुआती बॉक्स ऑफिस अनुमानों के मुताबिक, ‘हैवान’ ने पहले दिन भारत में करीब ₹3 करोड़ नेट कलेक्शन किया। बॉलीवुड हंगामा के शुरुआती अनुमान में फिल्म की पहले दिन की कमाई ₹2.75 करोड़ से ₹3.25 करोड़ के बीच बताई गई है। वहीं, कुछ अन्य ट्रैकर्स ने भी फिल्म की ओपनिंग को करीब ₹3 करोड़ के आसपास रखा है।

अक्षय-सैफ की जोड़ी भी नहीं दिला पाई बड़ी ओपनिंग

‘हैवान’ में अक्षय कुमार और सैफ अली खान लंबे समय बाद एक साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। दोनों कलाकारों की लोकप्रियता और प्रियदर्शन के निर्देशन के बावजूद फिल्म पहले दिन सिनेमाघरों में बड़ी संख्या में दर्शकों को खींचने में नाकाम रही।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की पहले दिन ऑक्यूपेंसी भी सीमित रही। बॉलीवुड हंगामा ने इसे अक्षय कुमार की हालिया फिल्मों की कमजोर ओपनिंग में शामिल किया है।

इसी से जुड़ी खबरें

मनोरंजन

वसंत पंचमी: ऋतुराज के आगमन और विद्या की आराधना का पावन पर्व

भारतवर्ष में पर्व और त्योहार केवल परंपराएँ नहीं हैं, बल्कि वे प्रकृति, संस्कृति और जीवन-दर्शन से गहराई से जुड़े हुए
मनोरंजन

रामायण में बड़ा ट्विस्ट! क्लाइमैक्स में होगा सनी देओल के हनुमान अवतार का रिवील!!

  • September 1, 2026
नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के