तेज बारिश के बाद गुरुग्राम की कई प्रमुख सड़कों और जलभराव वाले इलाकों में पानी भर गया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर शिव मूर्ति के पास भारी जलभराव के चलते करीब 10 किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम लगा और बड़ी संख्या में वाहन चालक घंटों फंसे रहे।
बारिश को देखते हुए गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने NH-48, सोहना रोड, गोल्फ कोर्स रोड, एमजी रोड, IFFCO चौक और शंकर चौक समेत कई प्रमुख स्थानों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की। पुलिस ने वाहन चालकों से बारिश के दौरान धीमी गति से वाहन चलाने और जलभराव वाले रास्तों पर सावधानी बरतने की अपील की।
मौसम विभाग के अनुसार 5 सितंबर को भी गुरुग्राम समेत दिल्ली-NCR में बारिश और गरज-चमक की संभावना है। ऐसे में शहर के निचले इलाकों में दोबारा जलभराव और ट्रैफिक बाधित होने की आशंका बनी हुई है

