खेल

100वां इंटरनेशनल मैच खेलकर ज्योति ने रचा इतिहास, हॉकी इंडिया ने दी बधाई!

भारत की स्टार महिला हॉकी मिडफील्डर ज्योति ने न्यूजीलैंड में आयोजित FIH विमेंस हॉकी नेशंस कप के दौरान जापान के खिलाफ मुकाबले में अपना 100वां इंटरनेशनल कैप पूरा कर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। इस खास मौके पर हॉकी इंडिया ने उन्हें बधाई देते हुए उनके योगदान और समर्पण की सराहना की।

हरियाणा की रहने वाली ज्योति ने वर्ष 2019 में मलेशिया के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज के दौरान भारतीय टीम के लिए पदार्पण किया था। इसके बाद उन्होंने मिडफील्ड में अपनी मेहनत, अनुशासन और लगातार अच्छे प्रदर्शन के दम पर टीम में अहम स्थान बनाया।

अपने करियर में ज्योति ने कई प्रतिष्ठित टूर्नामेंटों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। वह 2022 के Commonwealth Games में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रही हैं। इसके अलावा उन्होंने Women’s Asian Champions Trophy में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

ज्योति की यह उपलब्धि ऐसे समय आई है जब भारतीय महिला हॉकी टीम ने FIH विमेंस हॉकी नेशंस कप में जापान को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है और अगले सीजन की प्रो लीग के लिए अपनी दावेदारी मजबूत की है।

यह 100वां इंटरनेशनल कैप ज्योति के शानदार करियर का एक और महत्वपूर्ण अध्याय है, जो भारतीय महिला हॉकी में उनके योगदान और निरंतरता को दर्शाता है|

इसी से जुड़ी खबरें

खेल

GT vs DC: आखिरी गेंद पर रनआउट, गुजरात की 1 रन से रोमांचक जीत!!

गुजरात की 1 रन से रोमांचक जीत, आखिरी गेंद पर कुलदीप रनआउट गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को बेहद रोमांचक
खेल

₹250 करोड़ के बावजूद केरल नहीं आई अर्जेंटीना टीम, मेसी पर ‘धोखे’ के आरोप!!

केरल। केरल के खेल मंत्री वी अब्दुरहीमान ने अर्जेंटीना राष्ट्रीय फुटबॉल टीम और उसके स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेस्सी पर बड़ा