राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे लाइन पर जोरदार धमाका हुआ। घटना 3 नवंबर की रात रामसिंहपुर इलाके में 50 जीबी गांव के पास हुई। बताया जा रहा है कि पैसेंजर ट्रेन गुजरने के करीब 45 मिनट बाद रेलवे ट्रैक पर विस्फोट हुआ, जिससे सीमेंट के स्लीपर टूट गए और पटरी क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलते ही ATS, CID, पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल धमाके के कारणों और संभावित साजिश की जांच की जा रही है। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
राजस्थान में रेलवे ट्रैक पर जोरदार धमाका, ट्रेन गुजरने के 45 मिनट बाद हुआ विस्फोट!

