चंडीगढ़: हरियाणा में 5 और 6 नवंबर को रोडवेज कर्मचारियों की प्रदेशव्यापी हड़ताल के चलते बस सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चा ने अपनी लंबित मांगों को लेकर दो दिवसीय हड़ताल का ऐलान किया है। कर्मचारी संगठनों के मुताबिक, इस हड़ताल में प्रदेश के 24 डिपो और 13 सब-डिपो के करीब 20 हजार कर्मचारी शामिल हो सकते हैं। ऐसे में दिवाली से पहले यात्रियों को सफर के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि यात्रा पर निकलने से पहले बस सेवाओं की स्थिति की जानकारी जरूर ले लें।
दिवाली से पहले हरियाणा में बसों की हड़ताल, यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी!

