खेल

भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया, टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त!

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे को पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में चार विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 114 रन बनाए। टीम की ओर से शार्ने मेयर्स ने नाबाद 43 रन और केलिस नधलोवु ने 42 रन की पारी खेली।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही और उसने सिर्फ 19 रन पर चार विकेट गंवा दिए। इसके बाद दीप्ति शर्मा और निकी प्रसाद ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को मुश्किल से निकाला। दीप्ति ने 37 गेंदों पर 49 रन बनाए, जबकि निकी प्रसाद ने 35 गेंदों पर नाबाद 39 रन की पारी खेली। भारत ने 15.4 ओवर में छह विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। शानदार प्रदर्शन के लिए दीप्ति शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। अब भारतीय टीम की नजरें दूसरा मुकाबला जीतकर सीरीज पर कब्जा जमाने पर होंगी।

इसी से जुड़ी खबरें

खेल

GT vs DC: आखिरी गेंद पर रनआउट, गुजरात की 1 रन से रोमांचक जीत!!

गुजरात की 1 रन से रोमांचक जीत, आखिरी गेंद पर कुलदीप रनआउट गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को बेहद रोमांचक
खेल

₹250 करोड़ के बावजूद केरल नहीं आई अर्जेंटीना टीम, मेसी पर ‘धोखे’ के आरोप!!

केरल। केरल के खेल मंत्री वी अब्दुरहीमान ने अर्जेंटीना राष्ट्रीय फुटबॉल टीम और उसके स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेस्सी पर बड़ा