साउथ सुपरस्टार प्रभास की आगामी फिल्म ‘फौजी’ का टीज़र 23 अक्टूबर को उनके जन्मदिन के मौके पर जारी किया गया। हनु राघवपुडी के निर्देशन में बन रही इस पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म में प्रभास एक निडर सैनिक के किरदार में नजर आएंगे, जो ब्रिटिश शासन के खिलाफ लड़ाई लड़ता है।
टीज़र में देशभक्ति, जासूसी और युद्ध के दृश्यों की झलक देखने को मिलती है। फिल्म में इमानवी, मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर और जया प्रदा जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्माण मैत्री मूवी मेकर्स ने किया है। ‘फौजी’ अब 19 मार्च 2027 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। प्रभास के प्रशंसकों को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं।

