खेल

अभिषेक शर्मा ने विराट कोहली को पछाड़ा, टी20 क्रिकेट में जड़े 11 शतक!

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने टी20 क्रिकेट में इतिहास रच दिया है। उन्होंने शतकों के मामले में दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है। अभिषेक के नाम अब सभी टी20 मुकाबलों में 11 शतक हो गए हैं, जबकि विराट कोहली ने 10 शतक लगाए हैं।

अभिषेक ने यह उपलब्धि 27 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन में खेले गए तीसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में हासिल की। उन्होंने महज 35 गेंदों में शतक पूरा किया और 38 गेंदों पर 113 रनों की विस्फोटक पारी खेली। उनकी पारी में 9 चौके और 11 छक्के शामिल रहे।

अभिषेक की शानदार बल्लेबाजी के दम पर भारत ने 199 रनों का लक्ष्य केवल 13.2 ओवर में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया। भारत ने यह मुकाबला छह विकेट से जीतकर पांच मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली।

खास बात यह है कि ये आंकड़े सभी टी20 मैचों के हैं, केवल टी20 इंटरनेशनल के नहीं। इस उपलब्धि के साथ अभिषेक भारतीय बल्लेबाजों में टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

इसी से जुड़ी खबरें

खेल

GT vs DC: आखिरी गेंद पर रनआउट, गुजरात की 1 रन से रोमांचक जीत!!

गुजरात की 1 रन से रोमांचक जीत, आखिरी गेंद पर कुलदीप रनआउट गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को बेहद रोमांचक
खेल

₹250 करोड़ के बावजूद केरल नहीं आई अर्जेंटीना टीम, मेसी पर ‘धोखे’ के आरोप!!

केरल। केरल के खेल मंत्री वी अब्दुरहीमान ने अर्जेंटीना राष्ट्रीय फुटबॉल टीम और उसके स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेस्सी पर बड़ा