राष्ट्रीय समाचार

दिल्ली में तिरंगा मार्च को लेकर सुरक्षा सख्त, सेंट्रल पार्क 2 दिन बंद!

दिल्ली के कनॉट प्लेस में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सेंट्रल पार्क को 16 और 17 अक्टूबर को आम जनता के लिए बंद रखा जाएगा। पार्टी की ओर से 16 अक्टूबर को शाम 5 बजे मार्च का आह्वान किया गया है, जिसके मद्देनजर इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। दोपहर 3 बजे के बाद कनॉट प्लेस और आसपास के क्षेत्रों में यातायात प्रभावित होने की आशंका है। यह मार्च पार्टी नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका की गिरफ्तारी के विरोध में आयोजित किया जा रहा है। ऐसे में कनॉट प्लेस जाने वाले लोगों को सलाह दी गई है कि वे घर से निकलने से पहले ट्रैफिक अपडेट जांच लें और जरूरत पड़ने पर वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें।

इसी से जुड़ी खबरें

राष्ट्रीय समाचार

सीजफायर पर बड़ा खुलासा: हिजबुल्लाह नहीं शामिल, इजरायल जारी रखेगा हमले!!

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान के साथ 2 हफ्ते के सीजफायर के ऐलान के बाद एक बड़ा
राष्ट्रीय समाचार

पाकिस्तान में ‘पेट्रोल बम’ पर बवाल: संसद में हंगामा, विपक्ष ने भारत का दिया हवाला!!

पाकिस्तान: पाकिस्तान की संसद में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर जबरदस्त हंगामा देखने को मिला। विपक्षी दलों