नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में विरोध-प्रदर्शनों को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है। दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर को निर्धारित विरोध-प्रदर्शन स्थलों की सूची से हटाते हुए प्रदर्शन के लिए तीन वैकल्पिक स्थान तय किए हैं। इनमें रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान और पूर्वी दिल्ली का सीबीडी मैदान शामिल हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फैसला केंद्रीय गृह मंत्रालय की समिति की सिफारिश के बाद लिया गया है। दिल्ली पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार की ओर से जारी आदेश में पहले से लागू व्यवस्था में संशोधन किया गया है।
अब इन स्थानों पर हो सकेंगे प्रदर्शन
नए आदेश के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों के लिए रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान और सीबीडी मैदान को वैकल्पिक स्थल के रूप में निर्धारित किया गया है। इन स्थानों पर प्रदर्शन आयोजित करने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश और मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) जारी किए जाने की बात कही गई है।
जंतर-मंतर पर क्यों अहम है यह बदलाव?
जंतर-मंतर लंबे समय से देश में विरोध-प्रदर्शनों, जन आंदोलनों और राजनीतिक विरोध का प्रमुख केंद्र रहा है। कई बड़े आंदोलनों के कारण इसकी राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनी है। ऐसे में प्रदर्शन स्थलों की व्यवस्था में यह बदलाव राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों और प्रदर्शनकारियों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
इस फैसले के बाद प्रदर्शनकारियों को नए निर्धारित स्थलों और लागू नियमों के अनुसार प्रदर्शन की योजना बनानी होगी। हालांकि, प्रदर्शन से संबंधि

