राज्यवार खबरें

INDIA ब्लॉक के प्रस्तावित मार्च को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, इन रास्तों से बचें!

दिल्ली में मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026 को विपक्षी INDIA ब्लॉक के नेताओं के प्रस्तावित मार्च को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने नई दिल्ली जिले में विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। पुलिस के मुताबिक सुबह 8 बजे से कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक को नियंत्रित या डायवर्ट किया जाएगा। यात्रियों से अपील की गई है कि वे प्रभावित इलाकों में अनावश्यक यात्रा से बचें और घर से निकलने से पहले अपनी यात्रा की योजना बनाएं।

इन रास्तों पर ट्रैफिक प्रभावित रहेगा:

  • कनॉट प्लेस–पटेल चौक–पार्लियामेंट स्ट्रीट
  • पटेल चौक से GPO
  • विंडसर प्लेस से GPO
  • अशोका रोड
  • जंतर-मंतर रोड
  • पार्लियामेंट स्ट्रीट और आसपास की सड़कें

इन इलाकों में बैरिकेडिंग, ट्रैफिक डायवर्जन और जाम की स्थिति बन सकती है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को संभव हो तो मेट्रो या सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने, ट्रैफिक पुलिसकर्मियों और साइन बोर्ड के निर्देशों का पालन करने तथा प्रतिबंधित इलाकों में वाहन रोकने या पार्क करने से बचने की सलाह दी है।

इसके अलावा दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने वंदे मातरम मार्ग पर बुद्ध जयंती पार्क के पास ट्रक खराब होने के कारण धौला कुआं से करोल बाग की ओर भारी ट्रैफिक जाम की भी जानकारी दी है और यात्रियों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी है।

इसी से जुड़ी खबरें

राज्यवार खबरें

बच्चों के जीवन में अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित करते हैं खेल : रेखा गुप्ता

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को कहा कि खेल बच्चों के जीवन में आत्म-विश्वास, अनुशासन, नेतृत्व
राज्यवार खबरें

राहुल गांधी में इंदिरा गांधी की तरह इमरजेंसी वाली मानसिकता है: शहजाद पूनावाला

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ कांग्रेस के पूर्व नेता शकील अहमद के बयानों पर भाजपा