नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के अंत में सनी देओल को भगवान हनुमान के रूप में बड़े स्तर पर रिवील किया जा सकता है।
फिल्म के ट्रेलर में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण के किरदार में नजर आए हैं, लेकिन सनी देओल के हनुमान अवतार की झलक अब तक सामने नहीं आई है। माना जा रहा है कि मेकर्स ने इसे जानबूझकर सीक्रेट रखा है, ताकि हनुमान की एंट्री को फिल्म का सबसे बड़ा सरप्राइज बनाया जा सके।
Bollywood Hungama की रिपोर्ट के अनुसार, सनी देओल फिल्म में अंत की ओर दिखाई दे सकते हैं। उनकी एंट्री फिल्म के आखिरी सीन, मिड-क्रेडिट या पोस्ट-क्रेडिट सीक्वेंस में होने की संभावना जताई जा रही है। मेकर्स कथित तौर पर इस मोमेंट को बेहद भव्य बनाने की तैयारी में हैं, ताकि इसका असर ‘बाहुबली’ के क्लाइमैक्स जैसा हो और दर्शकों में दूसरे पार्ट को लेकर उत्सुकता बढ़े।
फिल्म के निर्देशक नितेश तिवारी पहले ही संकेत दे चुके हैं कि ‘रामायण: पार्ट 1’ का अंत क्लिफहैंगर पर होगा। ऐसे में सनी देओल के हनुमान अवतार का रिवील कहानी को दूसरे पार्ट से जोड़ने वाला बड़ा मोमेंट बन सकता है।
रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि CinemaCon में चुनिंदा दर्शकों को दिखाई गई एक्सक्लूसिव फुटेज में सनी देओल के हनुमान अवतार की संक्षिप्त झलक देखने को मिली थी। हालांकि, उनका पूरा लुक अभी तक आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आया है।

