सूडान में जारी गृहयुद्ध लगातार भयावह होता जा रहा है। रैपिड सपोर्ट फोर्सेज (RSF) ने नॉर्थ कोर्डोफान की राजधानी अल-ओबेद को तीन दिशाओं से घेर लिया है, जिससे शहर में बड़े पैमाने पर हिंसा की आशंका बढ़ गई है।
संयुक्त राष्ट्र (UN) और अमेरिका ने चेतावनी दी है कि यदि हालात नहीं सुधरे, तो अल-फाशर की तरह यहां भी गंभीर मानवीय संकट और नरसंहार जैसी स्थिति पैदा हो सकती है।
रिपोर्टों के मुताबिक, RSF की सेनाएं उत्तर और पश्चिम दिशा से तेजी से आगे बढ़ रही हैं। वहीं, ड्रोन हमलों में पांच तेल भंडारण केंद्र नष्ट होने की खबर है, जिससे क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है।
अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने सभी पक्षों से संयम बरतने और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की है।

