राज्यवार खबरें

बच्चों के जीवन में अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित करते हैं खेल : रेखा गुप्ता

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को कहा कि खेल बच्चों के जीवन में आत्म-विश्वास, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीमवर्क और सकारात्मक सोच विकसित करते हैं। श्रीमती गुप्ता ने आज को यहां मधुरा रोड स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) में आयोजित वार्षिक खेल दिवस समारोह में शामिल हुई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खेल बच्चों के जीवन में आत्मविश्वास, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीमवर्क और सकारात्मक सोच विकसित करते हैं। खेल के मैदान में मिलने वाले अनुभव जीवन के हर क्षेत्र में सफलता का मजबूत आधार बनते हैं।

मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को पूरे मन से खेलने, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा अपनाने और खेल के साथ निरंतर सीखते रहने के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि दिल्ली को स्वच्छ, सुंदर, अनुशासित और विकसित बनाने की दिशा में सबसे प्रभावी ब्रांड एंबेसडर बच्चे हैं। जब बच्चे अनुशासन का अभ्यास करते हैं, नियमों का पालन करते हैं और स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाते हैं तो उसका सकारात्मक प्रभाव पूरे परिवार और समाज में स्वतः दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि जिम्मेदार नागरिक तैयार करने में विद्यालय से बेहतर कोई मंच नहीं हो सकता।

उन्होंने विश्वास जताया किया कि आज के विद्यार्थी ही कल के नेतृत्वकर्ता बनकर दिल्ली को आदर्श, सशक्त और विकसित राजधानी के रूप में स्थापित करेंगे। मुख्यमंत्री ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल भावना, अनुशासन और समर्पण से ही स्वस्थ और सशक्त भारत का निर्माण संभव है। उन्होंने आगामी गणतंत्र दिवस की भी शुभक ामनाएं दीं और विजन-2047 के लक्ष्य की ओर मिलकर कार्य करने का आशन किया।

इसी से जुड़ी खबरें

राज्यवार खबरें

राहुल गांधी में इंदिरा गांधी की तरह इमरजेंसी वाली मानसिकता है: शहजाद पूनावाला

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ कांग्रेस के पूर्व नेता शकील अहमद के बयानों पर भाजपा
राज्यवार खबरें

गुरुग्राम किडनैपिंग केस में बड़ा खुलासा: 4 लोगों ने रची साजिश, मुख्य आरोपी का पिता गिरफ्तार!!

गुरुग्राम। गुरुग्राम के डीएलएफ फेज-1 इलाके में हुए सनसनीखेज अपहरण कांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले