खेल

महिला एशिया कप फाइनल में भारत-श्रीलंका की टक्कर, 13 सितंबर को खिताबी मुकाबला!

महिला टी20 एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत और श्रीलंका आमने-सामने होंगे। श्रीलंका ने शुक्रवार, 11 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान को 4 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई।

पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 130 रन बनाए। कप्तान फातिमा सना ने नाबाद 47 रन की पारी खेली। उन्होंने गेंदबाजी में भी 4 विकेट लेकर श्रीलंका पर दबाव बनाया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम 33 रन पर 4 विकेट गंवा चुकी थी। इसके बाद हर्षिता समरविक्रमा (36) और कविशा दिलहारी (33) ने 67 रनों की अहम साझेदारी कर पारी को संभाला। अंत में श्रीलंका ने 18.4 ओवर में 134/6 बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

अब 13 सितंबर, रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और श्रीलंका के बीच फाइनल खेला जाएगा। भारतीय टीम ने पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 40 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था।

यह मुकाबला खास इसलिए भी है क्योंकि 2024 महिला एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका ने भारत को हराकर खिताब जीता था। अब भारतीय टीम के पास उस हार का बदला लेने और खिताब अपने नाम करने का मौका होगा।

इसी से जुड़ी खबरें

खेल

GT vs DC: आखिरी गेंद पर रनआउट, गुजरात की 1 रन से रोमांचक जीत!!

गुजरात की 1 रन से रोमांचक जीत, आखिरी गेंद पर कुलदीप रनआउट गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को बेहद रोमांचक
खेल

₹250 करोड़ के बावजूद केरल नहीं आई अर्जेंटीना टीम, मेसी पर ‘धोखे’ के आरोप!!

केरल। केरल के खेल मंत्री वी अब्दुरहीमान ने अर्जेंटीना राष्ट्रीय फुटबॉल टीम और उसके स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेस्सी पर बड़ा