राज्यवार खबरें

नशे के खिलाफ जंग तेज, पंजाब में पीड़ित परिवारों से मिलेंगे अमित शाह!

पंजाब में नशा तस्करी के खिलाफ केंद्र सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 20 अक्टूबर को पंजाब का दौरा करेंगे और नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ आवाज उठाने वाले लोगों के परिवारों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान वह मानसा, संगरूर और गुरदासपुर के पीड़ित परिवारों से मिल सकते हैं। हाल ही में इन जिलों में हुई कुछ घटनाओं ने नशा तस्करी और इसके खिलाफ आवाज उठाने वालों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। अमित शाह ने स्पष्ट किया है कि नशा तस्करों के खिलाफ आवाज उठाने वालों को दबाने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने संबंधित मामलों में पंजाब सरकार से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। इस दौरे को राज्य में नशे की समस्या और तस्करी के खिलाफ कार्रवाई के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

इसी से जुड़ी खबरें

राज्यवार खबरें

बच्चों के जीवन में अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित करते हैं खेल : रेखा गुप्ता

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को कहा कि खेल बच्चों के जीवन में आत्म-विश्वास, अनुशासन, नेतृत्व
राज्यवार खबरें

राहुल गांधी में इंदिरा गांधी की तरह इमरजेंसी वाली मानसिकता है: शहजाद पूनावाला

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ कांग्रेस के पूर्व नेता शकील अहमद के बयानों पर भाजपा