देश में प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक रोकने के लिए नई व्यवस्था पर विचार किया जा रहा है। नंदन नीलेकणि की अध्यक्षता वाली उच्चस्तरीय कार्यबल डिजिटल प्रश्न बैंक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से परीक्षा से कुछ मिनट पहले प्रश्नपत्र तैयार करने के विकल्प पर काम कर रही है। इसके अलावा कंप्यूटर आधारित परीक्षाओं का दायरा बढ़ाने और प्रश्नपत्रों की सुरक्षा मजबूत करने पर भी जोर दिया जा रहा है। हालांकि, ये प्रस्ताव अभी विचाराधीन हैं और इन्हें लागू करने का अंतिम फैसला नहीं हुआ है।
पेपर लीक रोकने के लिए नई परीक्षा व्यवस्था पर विचार!

