खेल

एशियन गेम्स के गोल्ड के बाद आज वेस्टइंडीज से पहला T20

एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल जीतने के बाद टीम इंडिया आज वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैचों की T20 इंटरनेशनल सीरीज का आगाज करेगी। सीरीज का पहला मुकाबला 6 अक्टूबर को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस शाम 6:30 बजे होगा।

एशियन गेम्स में पाकिस्तान को हराकर गोल्ड जीतने वाली भारतीय टीम इस मुकाबले में जीत की लय को आगे बढ़ाना चाहेगी। वहीं, वेस्टइंडीज की टीम भी T20 फॉर्मेट में मजबूत चुनौती पेश करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की सीरीज का अगला मुकाबला 9 अक्टूबर को रांची, फिर 11 अक्टूबर को इंदौर, 14 अक्टूबर को हैदराबाद और 17 अक्टूबर को बेंगलुरु में खेला जाएगा।

इसी से जुड़ी खबरें

खेल

GT vs DC: आखिरी गेंद पर रनआउट, गुजरात की 1 रन से रोमांचक जीत!!

गुजरात की 1 रन से रोमांचक जीत, आखिरी गेंद पर कुलदीप रनआउट गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को बेहद रोमांचक
खेल

₹250 करोड़ के बावजूद केरल नहीं आई अर्जेंटीना टीम, मेसी पर ‘धोखे’ के आरोप!!

केरल। केरल के खेल मंत्री वी अब्दुरहीमान ने अर्जेंटीना राष्ट्रीय फुटबॉल टीम और उसके स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेस्सी पर बड़ा