खेल

शेफाली वर्मा का तूफानी शतक, भारत एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में!

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश को 114 रन से हराकर गोल्ड मेडल मैच में जगह बना ली है। सेमीफाइनल मुकाबले में शेफाली वर्मा ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए महज 49 गेंदों में नाबाद 100 रन बनाए। उनकी पारी में 3 चौके और 9 छक्के शामिल रहे।

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 195 रन बनाए। शेफाली के अलावा कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 33 गेंदों पर 40 रन और स्मृति मंधाना ने 19 गेंदों पर 37 रन की तेज पारी खेली।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 15.4 ओवर में 81 रन पर ऑलआउट हो गई। दीप्ति शर्मा ने 3 विकेट लिए, जबकि नंदनी शर्मा ने भी 3 विकेट झटके।

इस शतक के साथ शेफाली वर्मा एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इतिहास में शतक लगाने वाली पहली बल्लेबाज बन गईं। यह उनका पहला T20I शतक भी है। भारत अब मंगलवार को गोल्ड मेडल के मुकाबले में श्रीलंका का सामना करेगा।

इसी से जुड़ी खबरें

खेल

GT vs DC: आखिरी गेंद पर रनआउट, गुजरात की 1 रन से रोमांचक जीत!!

गुजरात की 1 रन से रोमांचक जीत, आखिरी गेंद पर कुलदीप रनआउट गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को बेहद रोमांचक
खेल

₹250 करोड़ के बावजूद केरल नहीं आई अर्जेंटीना टीम, मेसी पर ‘धोखे’ के आरोप!!

केरल। केरल के खेल मंत्री वी अब्दुरहीमान ने अर्जेंटीना राष्ट्रीय फुटबॉल टीम और उसके स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेस्सी पर बड़ा