राज्यवार खबरें

ऑटो चालक के घर मिला 3 करोड़ से ज्यादा कैश, लोकायुक्त ने शुरू की जांच!!

मध्य प्रदेश के सागर टैक्सी चालक के घर से बरामद 3 करोड़ रुपये से अधिक नकदी के मामले में जांच अब लोकायुक्त तक पहुंच गई है। लोकायुक्त ने मामले की पड़ताल के लिए 5 सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) गठित किया है।

दरअसल, पुलिस ने सागर के गोपालगंज थाना क्षेत्र स्थित एक घर में कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में नकदी बरामद की थी। पुलिस को यहां हथियार होने की सूचना मिली थी, लेकिन तलाशी के दौरान कोई हथियार नहीं मिला। इसके बजाय एक बंद अलमारी से नोटों से भरे बैग बरामद हुए। पुलिस के मुताबिक नकदी की कुल राशि करीब ₹3.02 करोड़ थी।

मामले में परिवार की ओर से दावा किया गया था कि यह रकम उनके एक रिश्तेदार की है। हालांकि, रकम के वास्तविक मालिक और उसके स्रोत को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने नकदी के संबंध में आयकर विभाग समेत अन्य संबंधित एजेंसियों को भी जानकारी दी थी।

अब लोकायुक्त की 5 सदस्यीय SIT इस पूरे मामले की जांच करेगी। टीम यह पता लगाने की कोशिश करेगी कि इतनी बड़ी रकम कहां से आई, इसका वास्तविक मालिक कौन है और रकम का किसी अवैध गतिविधि या भ्रष्टाचार से कोई संबंध है या नहीं।

जांच के दौरान संबंधित लोगों की संपत्ति, आय के स्रोत और नकदी से जुड़े दस्तावेजों की भी पड़ताल की जा सकती है। SIT की जांच पूरी होने के बाद ही करोड़ों रुपये की इस नकदी के पीछे की पूरी कहानी स्पष्ट हो सकेगी।

इसी से जुड़ी खबरें

राज्यवार खबरें

बच्चों के जीवन में अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित करते हैं खेल : रेखा गुप्ता

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को कहा कि खेल बच्चों के जीवन में आत्म-विश्वास, अनुशासन, नेतृत्व
राज्यवार खबरें

राहुल गांधी में इंदिरा गांधी की तरह इमरजेंसी वाली मानसिकता है: शहजाद पूनावाला

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ कांग्रेस के पूर्व नेता शकील अहमद के बयानों पर भाजपा