राज्यवार खबरें

तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; कई घायल!!

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के तारापीठ में सोमवार तड़के एक होटल में भीषण आग लगने से कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई। हादसे में कई लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, आग तारापीठ मंदिर के पास स्थित चार मंजिला बिदेशिनी होटल में लगी। घटना सुबह करीब 4:30 से 5 बजे के बीच हुई, उस समय होटल में ठहरे अधिकांश श्रद्धालु सो रहे थे। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह होटल के AC यूनिट में शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई गई है।

होटल में ठहरे लोग तारापीठ मंदिर में दर्शन और पूजा के लिए आए थे। आग लगने के बाद पूरे होटल में धुआं फैल गया, जिससे कई लोग अंदर फंस गए। दमकल और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव अभियान चलाया और कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। घायलों को रामपुरहाट सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस के अनुसार, आग के कारणों के साथ-साथ होटल में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था की भी जांच की जा रही है। शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट को संभावित कारण माना गया है। होटल मालिक को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है और यह जांच की जा रही है कि होटल में सभी जरूरी फायर सेफ्टी नियमों का पालन किया गया था या नहीं।

इसी से जुड़ी खबरें

राज्यवार खबरें

बच्चों के जीवन में अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित करते हैं खेल : रेखा गुप्ता

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को कहा कि खेल बच्चों के जीवन में आत्म-विश्वास, अनुशासन, नेतृत्व
राज्यवार खबरें

राहुल गांधी में इंदिरा गांधी की तरह इमरजेंसी वाली मानसिकता है: शहजाद पूनावाला

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ कांग्रेस के पूर्व नेता शकील अहमद के बयानों पर भाजपा