राज्यवार खबरें

गुरुग्राम में स्वतंत्रता दिवस को लेकर सुरक्षा कड़ी, 4,500 पुलिसकर्मी तैनात!!

गुरुग्राम: स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर गुरुग्राम में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया गया है। 15 अगस्त को होने वाले कार्यक्रमों और शहर में बढ़ने वाली आवाजाही को देखते हुए पुलिस ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। जिले में करीब 4,500 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। इनमें ट्रैफिक पुलिसकर्मी भी शामिल हैं, जो शहर के प्रमुख मार्गों और महत्वपूर्ण स्थानों पर यातायात व्यवस्था संभालेंगे।

सुरक्षा के तहत शहर में 11 प्रमुख नाकों पर नाकाबंदी की गई है। इन चेकिंग पॉइंट्स पर आने-जाने वाले वाहनों की जांच की जा रही है। पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों पर विशेष नजर रख रही है। इसके अलावा होटल, मॉल, क्लब, रेस्टोरेंट और अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर भी निगरानी बढ़ाई गई है।

स्वतंत्रता दिवस समारोह से जुड़े प्रमुख स्थानों, वीआईपी रूट और पार्किंग क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। कार्यक्रम स्थलों पर प्रवेश से पहले मेटल डिटेक्टर के जरिए जांच की जाएगी। महिला आगंतुकों की सुरक्षा और तलाशी के लिए महिला पुलिसकर्मियों की भी तैनाती की गई है।

पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) के साथ-साथ फायर टेंडर और एंबुलेंस की व्यवस्था भी की है। अधिकारियों के मुताबिक, सुरक्षा व्यवस्था का उद्देश्य किसी भी अप्रिय घटना को रोकना और स्वतंत्रता दिवस समारोह को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराना है।

पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे सुरक्षा जांच में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। 15 अगस्त को लेकर शहर में लगातार निगरानी और चेकिंग जारी रहेगी।

इसी से जुड़ी खबरें

राज्यवार खबरें

बच्चों के जीवन में अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित करते हैं खेल : रेखा गुप्ता

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को कहा कि खेल बच्चों के जीवन में आत्म-विश्वास, अनुशासन, नेतृत्व
राज्यवार खबरें

राहुल गांधी में इंदिरा गांधी की तरह इमरजेंसी वाली मानसिकता है: शहजाद पूनावाला

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ कांग्रेस के पूर्व नेता शकील अहमद के बयानों पर भाजपा