राज्यवार खबरें

बारिश और कांवड़ यात्रा ने बढ़ाई मुश्किल, दिल्ली-NCR में लंबा जाम!!

दिल्ली-NCR में मंगलवार सुबह बारिश और कांवड़ यात्रा के चलते कई प्रमुख सड़कों पर ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित रही। ऑफिस टाइम में बारिश शुरू होने से सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ गया और कई जगह जाम की स्थिति बन गई।

कांवड़ यात्रा के कारण कई मार्गों पर डायवर्जन और ट्रैफिक प्रतिबंध लागू हैं। ऐसे में बारिश और जलभराव ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी। कई यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में सामान्य से ज्यादा समय लगा। ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से डायवर्जन का पालन करने और यात्रा के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है।

बारिश के कारण दिल्ली के साथ-साथ गुरुग्राम, नोएडा और गाजियाबाद में भी कई जगह यातायात की रफ्तार धीमी रही। सुबह के पीक आवर में सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें देखी गईं। प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस की टीमें संवेदनशील इलाकों में यातायात को सुचारू रखने के लिए तैनात रहीं।

इसी से जुड़ी खबरें

राज्यवार खबरें

बच्चों के जीवन में अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित करते हैं खेल : रेखा गुप्ता

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को कहा कि खेल बच्चों के जीवन में आत्म-विश्वास, अनुशासन, नेतृत्व
राज्यवार खबरें

राहुल गांधी में इंदिरा गांधी की तरह इमरजेंसी वाली मानसिकता है: शहजाद पूनावाला

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ कांग्रेस के पूर्व नेता शकील अहमद के बयानों पर भाजपा