मध्य प्रदेश में आज 118 किलोमीटर लंबे सतना–देवेंद्रनगर और रीवा–चुरहट रेलखंडों का उद्घाटन किया जाएगा। इस मौके पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मौजूद रहेंगे। साथ ही देवेंद्रनगर–चुरहट नई ट्रेन सेवा को हरी झंडी दिखाई जाएगी। इन परियोजनाओं से विंध्य क्षेत्र में रेल कनेक्टिविटी मजबूत होगी और व्यापार, पर्यटन व स्थानीय आवागमन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
मध्य प्रदेश में 118 किमी के दो रेलखंडों का उद्घाटन आज होगा।

