जुर्म

4 कट्ठा जमीन के लिए खून: मां-बेटे की हत्या, 7 आरोपी गिरफ्तार!!

बिहार: बिहार के मोकामा इलाके से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां महज 4 कट्ठा जमीन के विवाद में मां-बेटे की हत्या कर दी गई।

मोकामा थाना क्षेत्र के शाहबेगपुर (वार्ड-22) में मंगलवार सुबह चाचा-भतीजे के बीच लंबे समय से चल रहे जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि विजय यादव ने अपने परिवार के साथ मिलकर भतीजे राजीव कुमार (30) और उसकी मां मूंगा देवी (55) पर लाठी-डंडे, ईंट और कुदाल के बट से हमला कर दिया।

इस हमले में राजीव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल मूंगा देवी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, कृष्ण कुमार और नाबालिग आदित्य गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज जारी है।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी विजय यादव, उसकी पत्नी, दोनों बेटों समेत कुल 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। घटनास्थल से कुदाल और ईंट भी बरामद की गई है। मामले की जांच जारी है और अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

इसी से जुड़ी खबरें

जुर्म

दिल्ली डबल मर्डर केस का खुलासा: बेटे ने ही की पिता-चाचा की हत्या!

नई दिल्ली के द्वारका इलाके में हुए सनसनीखेज डबल मर्डर केस की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। इस मामले